लेटेस्ट न्यूज़

27 साल पहले मरी बच्ची सपने में आकर करती थी ये बात, लंदन की मुस्लिम महिला अंबिया बानो हुई इतनी परेशान आना पड़ा काशी

अंबिया बानो मुख्य तौर से बांग्लादेशी हैं. वह बचपन से ही लंदन में रहीं. 27 साल पहले गर्भ में उनकी बच्ची की मौत हो गई थी. मगर पिछले कुछ सालों से वह बहुत परेशान थी. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Varanasi, Varanasi News, Varanasi Viral news, up news, up viral news, up viral, काशी, वाराणसी, यूपी न्यूज
UP News
social share
Google CTA

UP News: लंदन में रहने वाली बांग्लादेश की मुस्लिम महिला अंबिया बानो की बच्ची 27 साल पहले गर्भ में मर गई थी. दरअसल उन्होंने अपना गर्भपात करवाया था. अंबिया बानो का कहना था कि पिछले कुछ सालों से उनके सपने में उनकी 27 साल पहले गर्भ में मरी बच्ची आ रही है और अपनी मुक्ति की बात करती है. इस बात को लेकर अंबिया बानो काफी परेशान थी. ऐसे में उन्होंने इसको लेकर काफी रिसर्च किया और उन्हें वाराणसी यानी काशी के बारे में पता चला. उन्हें पिंडदान की जानकारी मिली और उन्होंने भारत में आकर और वाराणसी में जाकर मृत बच्ची के पिंडदान की ठानी.