‘पैंट उतरवा कर देखा मोमिन हैं या काफिर और फिर गोली मारी…’, कश्मीर पहलगाम हमले को लेकर राजा भैया भड़के, ये सब बोले
UP News: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में अभी तक 28 पर्यटकों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने धर्म देखकर पर्यटकों की हत्याएं की हैं. इसी को लेकर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का बड़ा बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम के पास स्थित बैसरन में आतंकियों ने जो बर्बरता की है, उससे पूरा देश गुस्से में हैं. आतंकियों ने 28 पर्यटकों को मार डाला है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा है. बताया तो यहां तक जा रहा है कि आतंकियों ने मारने से पहले कलमा भी पढ़वाया है और फिर गोली मारी है.