लेटेस्ट न्यूज़

सीतापुर BSA अखिलेश प्रताप सिंह को उनके ऑफिस में ही बेल्ट निकाल कर मारने लगे टीचर बृजेंद्र वर्मा! वीडियो वायरल

सीतापुर में एक शिक्षक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को उन्हीं के दफ्तर में बेल्ट से पीट दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है. जानें क्या थी वजह और क्या हुई कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Sitapur, BSA news
Sitapur, BSA news
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हैरान कर देने वाला एक वाकया सामने आया है. यहां जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी को उन्हीं के दफ्तर में एक शिक्षक ने कथित तौर पर पीट दिया है. इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. BSA को बेल्ट से पीटने वाली ये क्लिपिंग सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल है और पूरे प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस संबंध में बीएसए की ओर से पुलिस को शिकायत भी दी गई है. आइए आपको विस्तार से इस मामले की जानकारी देते हैं.