बदमाशों को सिखाएं सबक...CM योगी आदित्यनाथ ने कहां और किसको दिया ये आदेश?
CM Yogi News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए.
ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ- फाइल फोटो
CM Yogi News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन को सताने, धमकाने और उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले बदमाशों को कानूनी सबक सिखाने के भी आदेश दिए और ताकीद की कि इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए.