बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर भागने वाली सास अनीता देवी के उन 5 दिनों वाला किस्सा अब पता चला!
UP News: बेटी की शादी से ठीक पहले दामाद संग फरार हुई अनीता देवी के बारे में एक और जानकारी पता चली है. असल में भागने से पहले अनीता देवी 5 दिनों तक होने वाले दामाद के घर ही रहीं. जानिए उन पांच दिनों का किस्सा.
ADVERTISEMENT

UP News
UP news: अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की एक ऐसी अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है. जहां आमतौर पर सास और दामाद के रिश्ते में मर्यादा और आदर होता है, वहीं यहां मामला कुछ और ही निकला. बेटी की शादी से 9 दिन पहले उसकी सगी मां अनीता देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई.