लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं में शादी के 9 दिन बाद ही भाग गई सुनील की पत्नी खुशबू, वो हुआ खुश और कही ये बात 

बदायूं में एक युवक की नई-नवेली दुल्हन शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. 9 दिन तक ससुराल में रहने के बाद मायके गई और वहीं से प्रेमी संग निकल ली. जानें इस मामले में फरार महिला के पति ने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Suneel
Suneel
social share
google news

Buduan News: बदायूं जिले में एक बार फिर अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक युवक की नई-नवेली दुल्हन शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. 9 दिन तक ससुराल में रहने के बाद मायके गई और वहीं से प्रेमी संग निकल ली. पति सुनील ने पत्नी के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस से की. पुलिस जब तलाश कर रही थी, तभी सोमवार को दुल्हन खुद थाने पहुंच गई और सबके सामने कह दिया, "अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं." इसके बाद, थाने में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हुआ, जिसमें शादी के समय दिए गए आभूषण और अन्य सामान एक-दूसरे को लौटा दिया गया. इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की.