लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 50km की रफ्तार से आएगी आंधी, मौसम विभाग ने बताया किन-किन जिलों में होगी भयंकर बारिश

उत्तर प्रदेश में 8 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. पश्चिमी और मध्य यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश का दायरा ज्यादा बड़ा रहने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में मौसम अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है. 8 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश का दायरा थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है. कुछ जिलों में आंधी जैसी तेज झोंकेदार हवा भी परेशान कर सकती है.