दया यादव को प्रयागराज से दबोचा गया…अमिताभ मिश्रा संग मिल कर रहे थे यूपी पुलिस भर्ती में गजब खेल
UP News: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के बीच एसटीएफ ने प्रयागराज से दया शंकर यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. ये अभिताभ मिश्रा नाम के शख्स के साथ मिलकर भर्ती परीक्षा में हैरान कर देने वाला कांड कर रहा था.
ADVERTISEMENT

UP Police Bharti
UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा जारी है. योगी सरकार और पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर हैं. इस बार ये परीक्षा सफल हो जाए, इसको लेकर सरकार और एसटीएफ अपनी पूरी ताकत लगा रही है. इसी बीच यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यहां तक की पेपर लीक के नाम पर भी ठग अभ्यर्थियों के साथ ठगी कर रहे हैं.
