'इंजीनियर आग लगने के लिए जिम्मेदार नहीं...' लखनऊ अग्निकांड में सस्पेंड इंजीनियर के बचाव में उतरी कर्मचारी यूनियन, हाई-लेवल जांच की उठी मांग!
Lucknow Fire Tragedy Suspended Engineer Case: लखनऊ के अलीगंज स्थित भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद जिन चार अधिकारियों को निलंबित किया गया था, उस कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं. उत्तर प्रदेश की विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के सस्पेंशन को गलत बताते हुए इसे जल्दबाजी में लिया गया प्रशासनिक फैसला करार दिया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Tragedy Suspended Engineer Case (Photo: AI Generated)
Lucknow Suspended Engineer Case: लखनऊ के अलीगंज स्थित भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद जिन चार अधिकारियों को निलंबित किया गया था, उस कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं. उत्तर प्रदेश की विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के सस्पेंशन को गलत बताते हुए इसे जल्दबाजी में लिया गया प्रशासनिक फैसला करार दिया है. समिति ने पूरे मामले की हाई-लेवल, निष्पक्ष और तकनीकी विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की है. समिति का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी अधिकारी या कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा.