Raebareli News: रायबरेली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , 12 कोचिंग और लाइब्रेरी सील, मचा हड़कंप
Raebareli Coaching Centers Rules: लखनऊ अग्निकांड के बाद रायबरेली प्रशासन एक्शन मोड में दिखा. सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 संस्थानों को सील कर दिया गया. डीएम ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , 12 कोचिंग और लाइब्रेरी सील, मचा हड़कंप
Raebareli Coaching Centers Rules: पड़ोसी जिले लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद रायबरेली जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सख्त हो गया है. बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर 'मौत के मुहाने' पर संचालित हो रहे अवैध कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की. जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले 12 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया. प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा.