लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज गरज-चमक साथ होगी बारिश..., मौसम विभाग ने मानसून की एंट्री को लेकर बताया अपडेट

UP Monsoon News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. 24 जून 2026 को प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. 24 जून 2026 को प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में लू और भीषण गर्मी का असर बना रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, जिससे जून के अंतिम दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.