लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में खान सर का कोचिंग सेंटर हुआ सील… लखनऊ अग्निकांड के बाद लिया गया ये बड़ा एक्शन

Khan Sir Coaching Seal: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कोचिंग संस्थानों समेत सार्वजनिक उपयोग वाली इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Khan Sir File Photo
Khan Sir File Photo
social share
Google CTA

Prayagraj News: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कोचिंग संस्थानों समेत सार्वजनिक उपयोग वाली इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों में प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, विकास प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं. शुरुआती कार्रवाई में कई कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, भवन मानकों और आवश्यक पंजीकरण से जुड़ी गंभीर कमियां सामने आई हैं. प्रयागराज, कानपुर, नोएडा, वाराणसी, गोरखपुर, उन्नाव, मिर्जापुर और अन्य शहरों में कई संस्थानों पर सीलिंग और नोटिस जैसी कार्रवाई की गई है, जबकि बड़ी संख्या में संस्थान जांच के दायरे में हैं.