बेसमेंट में कोचिंग और कमर्शियल गतिविधियों पर लगी रोक..., लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी का बड़ा फैसला!
CM Yogi On Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब प्रदेश में किसी भी इमारत के बेसमेंट में कोचिंग सेंटर नहीं चलाया जाएगा.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Ban Basement Coaching News (Photo: AI Generated)
CM Yogi On Basement Coaching News: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब प्रदेश में किसी भी इमारत के बेसमेंट में कोचिंग सेंटर नहीं चलाया जाएगा. इसके साथ ही बेसमेंट का इस्तेमाल किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि के लिए भी नहीं किया जा सकेगा. सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है और इसके पालन में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.