लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

Lucknow Prayagraj Highway: रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. कार सवारों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

 रायबरेली में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार
रायबरेली में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार
social share
google news

Lucknow Prayagraj Highway: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे पर करीब साढ़े पांच बजे अचानक एक चलती कार आग का गोला बन गई. कार में आग लगते ही उसमें सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाई और फौरन नीचे उतरकर अपनी जान बचाई. हाईवे के बीचोबीच कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और काफी देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.