लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: ट्रांसफॉर्मर और बिजली तार चोरी गैंग पर शिकंजा, इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mathura Police Encounter: बिजली ट्रांसफॉर्मर और तार चोरी करने वाले गैंग पर मथुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरह क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश श्याम सिंह उर्फ कोक सिंह गिरफ्तार हुआ. पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि हथियार और बाइक बरामद हुई.

ADVERTISEMENT

 ट्रांसफॉर्मर और बिजली तार चोरी गैंग पर शिकंजा, इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
ट्रांसफॉर्मर और बिजली तार चोरी गैंग पर शिकंजा, इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
social share
google news

Mathura Police Encounter: मथुरा के थाना फरह इलाके में पुलिस और एंटी रिवार्डिड (स्वाट/क्राइम ब्रांच) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए, ट्रांसफॉर्मर और बिजली के तार चोरी करने वाले कई इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.