लेटेस्ट न्यूज़

स्टेरॉयड इंजेक्शन से पति नपुंसक हो गया... मायावती की भतीजी एलिस ने FIR में किए ये विस्फोटक दावे

Mayawati Niece Files Dowry Harassment Case: हापुड़ में मायावती की भतीजी ने सास-ससुर, पति समेत 7 लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है. 50 लाख रुपये व फ्लैट की मांग का आरोप.

ADVERTISEMENT

Mayawati Niece Files Dowry Harassment Case
Mayawati Niece Files Dowry Harassment Case
social share
google news

Mayawati Niece Files Dowry Harassment Case: हापुड़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपनी सास और नगर पालिका अध्यक्षा पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल, पति विशाल, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवानी और मौसा अखिलेश पर एफआईआर दर्ज करवाई है.