लेटेस्ट न्यूज़

सपा नेता रफी खान-नौशाद मिल कर रहे थे यूपी-बिहार-नेपाल सीमा पर बड़ा कांड, हुआ खुलासा तो हिली पुलिस

UP News: लिस ने जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा करते हुए समाजवादी पार्टी के बड़े नेता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Kaushambi
Kaushambi
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा करते हुए समाजवादी पार्टी के बड़े नेता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है. सपा नेता के साथ पुलिस ने इस मामले में 10 अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया है.