बलिया में दलित व्यक्ति कामजी गोंड की मौत पर पुलिस पिटाई का बड़ा आरोप, दो पुलिसकर्मी निलंबित, 6 पर केस दर्ज
Ballia News: बलिया के गायघाट गांव में दलित व्यक्ति कामजी गोंड की मौत के बाद पुलिस पर थाने में पिटाई का आरोप लगा है. मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं और छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आई एक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गायघाट गांव के रहने वाले दलित व्यक्ति कामजी गोंड की मौत के बाद उनके परिवार ने पुलिस पर थाने में पिटाई का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि पूछताछ के लिए ले जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने मारपीट की, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और एक उपनिरीक्षक, एक सिपाही, ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
