मुलायम सिंह यादव के लिए समाजवादी पार्टी को जारी करनी पड़ गई अपील, पार्टी ने किया ये निवेदन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक होने के बाद उनके चाहने वाले उन्हें देखने के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचने लगे. खासतौर…
ADVERTISEMENT

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक होने के बाद उनके चाहने वाले उन्हें देखने के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचने लगे. खासतौर पर सपा कार्यकर्ताओं की वहां भीड़ पहुंचने लगी. ऐसे में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सबसे कहा कि- ‘नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं. उनकी हालत स्थिर है. आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल न आएं.’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पिछले डेढ़ महीने से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं.