लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के कई जिलों में बच्चा चोर की फैली दहशत, ADG लॉ एंड ऑर्डर ने कहा- अफवाह है ये

प्रदेश के अधिकांश जिलों में बच्चा चोरी की बात सामने आ रही है. हालांकि इसमें सच्चाई कितनी है या कितने बच्चे चोरी हुए हैं ऐसा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

प्रदेश के अधिकांश जिलों में बच्चा चोरी की बात सामने आ रही है. हालांकि इसमें सच्चाई कितनी है या कितने बच्चे चोरी हुए हैं ऐसा कोई डेटा या मामला प्रकाश में नहीं आया है. प्रदेश में कुछ युवक, महिला को बच्चा चोरी के शक में पीटा भी गया है. भदोही में तो महिला को बच्चा चोर समझ न सिर्फ लोगों ने मारा बल्कि उसके कपड़े तक खोल दिए. इसका वीडियो भी वायरल हुआ. स्कूलों में न सिर्फ बच्चे जाने से डर रहे हैं बल्कि अभिभावक भी बच्चों को भेजने से कतरा रहे हैं. ऐसे में प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बच्चा चोरी को अफवाह बताते हुए यूपी पुलिस को निर्देश दिए हैं.