लेटेस्ट न्यूज़

75 हजार का इनाम और फरार…कहां है मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां, पति के आखिरी दर्शन करेगी?

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पिछले काफी समय से फरार चल रही है. पुलिस की कई टीमें उसे खोज रही हैं. मगर वह पकड़ में नहीं आ रही है. बता दें कि अफशां के खिलाफ 75 हजार का इनाम भी रखा गया है.

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी
social share
google news

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी में काफी हलचल है. इस पूरे मामले में जहां सभी की नजर मुख्तार अंसारी पर है तो वहीं लोगों की नजर मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी पर भी हैं. दरअसल मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी काफी समय से फरार चल रही हैं. अफशां अंसारी के ऊपर 75 हजार का इनाम घोषित है तो वहीं उनके खिलाफ लुकआउट नोटस भी जारी किया जा चुका है.