शरीर चला जाता है रूह रह जाती है…बेटे संग आखिरी बातचीत में ये क्या बोल गया मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी अपने आखिरी समय में काफी कमजोर हो गया था. दरअसल मुख्तार अंसारी और उसके बेटे उमर अंसारी के बीच आखिरी बातचीत का ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में दोनों के बीच जो बात हुई है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
ADVERTISEMENT

मुख्तार अंसारी और उसका बेटा उमर अंसारी
Mukhtar Ansari: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी अब इस दुनिया में नहीं रहा. मुख्तार के साथ ही पूर्वांचल की सियासत और जुर्म का एक अध्याय खत्म हो गया. मुख्तार की मौत के बाद अब सिर्फ उसके किस्से और चर्चां ही रह गए हैं. अपनी जिंदगी के आखिर पलों में मुख्तार काफी बेबस हो गया था. उसे हर समय अपनी मौत का डर सताता रहता था. जिंदगी के आखिर समय में जहां मुख्तार को लगातार कोर्ट से सजा मिल रही थी, तो वही प्रशासन भी लगातार अपनी सख्ती उसपर बढ़ा रहा था.