लेटेस्ट न्यूज़

इश्क में अंधा हुआ आशिक बना जल्लाद... GF से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई तो हिमांशु यादव ने रात के अंधेरे में दादा-दादी और बुआ को सुला दिया मौत की नींद

Prayagraj Crime News: प्रयागराज के मेजा में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड. प्रेमिका से दूर करने और शादी से मना करने पर प्रेमी हिमांशु यादव ने दादा-दादी और बुआ को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

Prayagraj Crime News
Prayagraj Crime News
social share
google news

प्यार अंधा होता है और इसमें इंसान किसी भी हद तक जा सकता है... इस कहावत को प्रयागराज के मेजा इलाके में एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात ने सच साबित कर दिया है. आरोप है कि यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के दादा-दादी और बुआ की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. आरोपी हिमांशु यादव सिर्फ इस बात से नाराज था कि लड़की के घरवाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने प्रेमिका को उससे दूर किसी अज्ञात जगह भेज दिया था. हालांकि, प्रयागराज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.