लेटेस्ट न्यूज़

1074₹ की EMI पर गर्मी की छुट्टियों में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज

भारत गौरव ट्रेन द्वारा पर्यटकों को इस यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. इस पैकेज में इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है. इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. यह टूर यह टूर पैकेज 22.5.24 से 2.6.24 तक 11 रात और 12 दिन का होगा.