दिल हो गया था बड़ा... मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सामने आई रिपोर्ट में क्या-क्या दिखा
मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई थी कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. वहीं, अब मुख्तार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कुछ और बातें सामने आई हैं, जिन्हें आप खबर में आगे जानिए.
ADVERTISEMENT

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको बता दें कि बीते 28 मार्च को मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद जिला अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. अंसारी के पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई थी कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. वहीं, अब मुख्तार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कुछ और बातें सामने आई हैं, जिन्हें आप खबर में आगे जानिए.