RCB के क्रिकेटर यश दयाल अब बुरे फंसे, दूसरी लड़की ने केस दर्ज करा कहा- 'IPL-2025 के समय मेरा रेप हुआ'
Yash Dayal News: RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. जयपुर के सांगानेर थाने में उनके खिलाफ एक लड़की ने रेप का मामला दर्ज कराया है.
ADVERTISEMENT

Yash Dayal News
Yash Dayal News: मूल रूप से यूपी के प्रयागराज के रहने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, अब जयपुर के सांगानेर थाने में उनके खिलाफ एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है. लड़की का आरोप है कि क्रिकेट में कैरियर बनाने का झांसा देकर यश ने उसके दो साल तक रेप किया. युवती ने पुलिस को एफआईआर में जो बताया है उसके तहत वो क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी.