आज रक्षाबंधन के त्यौहार पर जानिए राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त, क्या रात तक बंधवा सकते हैं Rakhi?
रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जा रहा है. जानिए राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही विधि, और क्या रात में भी राखी बांधी जा सकती है? एक्सपर्ट ज्योतिषी से जानें खास टिप्स.
ADVERTISEMENT

Rakhi Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक, रक्षाबंधन का महापर्व आज (9 अगस्त) देशभर में मनाया जा रहा है. इस साल यह त्योहार भद्रा रहित है, इसलिए बहनें पूरे दिन बिना किसी चिंता के अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं. एस्ट्रो Tak के ज्योतिषी पंडित शैलेंद्र पांडेय ने इस पवित्र पर्व से जुड़े शुभ मुहूर्त, राखी बांधने की सही विधि और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण परंपराओं के बारे में विस्तार से बताया है.