राजा रघुवंशी की हत्या के मिनट भर पहले की जानकारी आई सामने! पति के आखिरी पलों में ये सब बोल रही थी सोनम
मेघालय के ऑपरेशन 'हनीमून' में बड़ा खुलासा - राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले पत्नी सोनम ने दिया 'हिट' का इशारा, आरोपियों के साथ होटल में रुकी थी.
ADVERTISEMENT

Sonam and Raja Raghuvanshi got married on May 10 and reached Meghalaya for honeymoon on May 21.
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हुई हत्या के मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस हत्याकांड से जुड़े अंतिम पलों की सच्चाई भी सामने आ गई है. मेघालय पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया था, क्योंकि हत्या एक हनीमून ट्रिप के दौरान रची गई थी. जांच में सामने आया है कि हत्या के महज कुछ मिनट पहले तक राजा की पत्नी सोनम हत्यारों के साथ थी और उन्हीं की मौजूदगी में राजा को मौत के घाट उतारा गया. आपको बता दें कि पति की हत्या की आरोपी सोनम को यूपी के गाजीपुर से अरेस्ट किया गया है.