लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया की बेटी भी है शूटर! कुंडा विधायक ने खुद सुनाई थी ये कहानी, आप भी जानिए

Raja Bhaiya News: यूपी के बाहुबली नेताओं में शामिल और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का ‘भौकाल’ किसी से छिपा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News: यूपी के बाहुबली नेताओं में शामिल और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का ‘भौकाल’ किसी से छिपा नहीं है. राजा भैया की दबंगई के किस्सों की खूब चर्चा होती है. आपको बता दें कि इन दिनों राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वहीं, जब अब राजा भैया की चर्चा चल रही है तो हम आपको उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा सुनाते हैं. इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल चैनल ‘दी लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में राजा भैया ने बताया था कि उनके साथ-साथ उनकी बेटी भी शूटर है. जानिए राजा भैया ने क्या-क्या कहा.

‘आपके पिताजी हथियारों के शौकीन बताए जाते हैं,’ इसपर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया ने कहा, “वो नेशनल शूटर रहे हैं. वो हथियारों के शौकीन और जानकार दोनों रहे हैं. हम भी हैं, हमारी बेटी भी शूटर है. वो डबल ट्रैप इवेंट खेलती हैं.”

आपके पास पिस्टल है? इसके जवाब ने राजा भैया ने कहा कि हां उनके पास पिस्टल है. उन्होंने कहा, “हमारे पास वॉल्थर-पीपीके है. न हमने वो किसी को लगाई और न ही उसका दुरूपयोग किया.”

राजा भैया ने बताया अपने परिवार से जुड़ा एक रिकॉर्ड

आपको जहाज उड़ाते समय डर नहीं लगता? इसपर राजा भैया ने कहा, “माइक्रोलाइट उड़ाते हैं, तो वो एक एडवेंचर स्पोर्ट है. और हर एक एडवेंचर स्पोर्ट में रिस्क फैक्टर रहता है.” उन्होंने कहा, “एक और रिकॉर्ड है, हमारे दादा जी का एयरक्रेश हुआ वो सर्वाइव कर गए, हमारे पिताजी का एयरक्रेश हुए वो सर्वाइव कर गए और हमारा भी एयरक्रेश हुआ और हम भी सर्वाइव कर गए. हमारे ख्याल से विश्व में यह पहला उदहारण होगा कि तीन पीढ़ी तक लगातार एयरक्रेश हुए और बच गए तीनों.”