लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में आज इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताया प्रदेश के वेदर का ताजा हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 13 अक्टूबर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग के अनुसार आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूरे यूपी में वेदर सूखा रहने का अनुमान है. रहेगा.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 13 अक्टूबर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कई इलाकों में मौसम बिल्कुल साफ भी रहेगा. मौसम के बदलते मिजाज के कारण तापमान भी अगले कुछ दिनों तक दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे हल्की गर्मी और चिपचिप का अहसास होगा. राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने भारी बारिश या वज्रपात को लेकर पूरे प्रदेश में कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है.

पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस संभाग में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इसके लिए कोई भी विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

इन जिलों में बरसेंगे बादल

IMD के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी के कुछ खास जिलों में बारिश की संभावना है. आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में हल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों के लोगों को गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारों का सामना करना पड़ सकता है.

पूर्वी यूपी में सूखा रहेगा मौसम

पश्चिमी यूपी के उलट पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है. यहां आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

कैसा रहेगा आगे का तापमान?

तापमान को लेकर भी मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. दिन के अधिकतम तापमान में अगले 3 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. रात के न्यूनतम तापमान की बात करें तो अगले सात दिनों तक इसमें कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

13 अक्टूबर के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है. 14 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में मौसम सूखा रहेगा, जबकि पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 15 और 16 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है. इसके बाद 17 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम एक बार फिर से पूरी तरह से शुष्क और साफ होने की संभावना है. राहत की बात यह है कि आने वाले पूरे सात दिनों तक मौसम विभाग ने कोई भारी चेतावनी जारी नहीं की है.

यह भी पढ़ें: अजय राय से पंगा, कांग्रेस दफ्तर में मारपीट और जूते-चप्पल… कौन हैं ममता चौधरी, जिनके नाम पर मचा बवाल?