लेटेस्ट न्यूज़

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, मौत के पीछे की असल वजह क्या निकली? सच सामने आया

Prateek Yadav postmortem report: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों में खून का थक्का जमने से कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स हुआ. डॉक्टरों ने हार्ट-लंग्स के सैंपल सुरक्षित रखकर विसरा जांच के लिए भेजा है.

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav  post-mortem report
Prateek Yadav post-mortem report
social share
google news

Prateek Yadav postmortem report: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. प्रतीक यादव की मौत के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हर किसी को था ताकि मौत के पीछे की असली वजह पता चल पाए. इस बीच प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत की असली वजह का खुलासा कर दिया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, किसी बाहरी हमले के बजाय शरीर के आंतरिक अंगों में आई गंभीर चिकित्सा स्थिति उनकी मृत्यु का मुख्य कारण बनी. डॉक्टरों ने इस मामले में आगे की गहन जांच के लिए विसरा और अंगों के नमूने सुरक्षित रख लिए हैं.