लेटेस्ट न्यूज़

प्रतीक यादव के निधन पर डॉक्टर्स का चौंकाने वाला खुलासा, इस हाल में ले जाए गए थे अस्पताल

Doctors statement about Prateek Death: प्रतीक यादव की मौत को लेकर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है. डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी पल्स रुक चुकी थी. अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. जबकि अपर्णा यादव खबर मिलते ही लखनऊ लौट आईं.

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Death news
Prateek Yadav Death news
social share
google news

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की गुत्थी उलझती जा रही है. शुरुआती जानकारी में कहा गया कि अस्पताल में उनकी मौत हुई. लेकिन सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अब बड़ा खुलासा किया है. डॉक्टरों के मुताबिक, जब सुबह 5:55 बजे स्टाफ प्रतीक को लेकर इमरजेंसी पहुंचा तो उनका शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था और पल्स रुक चुकी थी.