लेटेस्ट न्यूज़
live blog active
लाइव

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की कैसे हुई मौत? अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार, KGMU में पोस्टमार्टम प्रक्रिया हुई पूरी

Prateek Yadav Death News Live: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. प्रतीक के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख जताया. इस दुख की घड़ी में पूर यादव परिवार साथ नजर आ रहा है.

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Death News
Prateek Yadav Death News
social share
google news

Prateek Yadav Death News Live: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. बता दें कि प्रतीक यादव भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति थे. प्रतीक काफी फिटनेस फ्रीक थे. सपा और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी प्रतीक के निधन पर दुख जताया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रतीक यादव का मेदांता में इलाज चल रहा था. प्रतीक यादव डिप्रेशन में भी थे. उनकी नसों का इलाज भी मेदांता में चल रहा था. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी. यूपी Tak के इस लाइव ब्लॉग में जानें पल-पल की अपडेट.

  • 11:52 AM • 13 May 2026

    प्रतीक के निधन पर धर्मेंद्र यादव का रिएक्शन

    धर्मेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'श्री प्रतीक यादव जी का निधन बेहद दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.विनम्र श्रद्धांजलि!'

  • 11:37 AM • 13 May 2026

    किचन में अचानक गिरे थे प्रतीक यादव, अपर्णा के भाई ने ये बताया

    अपर्णा यादव के मुंह बोले भाई ने बताया कि बुधवार सुबह प्रतीक यादव अचानक किचन में गिर पड़े थे. हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि अपर्णा यादव करीब एक घंटे में लखनऊ पहुंचेंगी.

  • 11:19 AM • 13 May 2026

    live Prateek Yadav Death News Updates: लीवर और लंग्स की दिक्कत से जूझ रहे थे प्रतीक?

    live Prateek Yadav Death News Updates:प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स की दिक्कतें थीं. सूत्र बता रहे हैं कि वो कई बार लखनऊ के मेदांता में एडमिट हुए थे. लेकिन कभी बहुत लंबे समय के लिए एडमिट नहीं हुए. तबीयत बिगड़ती थी तो उन्हें एडमिट कराते थे. आराम होने पर एक दो दिन में डिस्चार्ज होकर घर चले जाते थे.

  • 11:13 AM • 13 May 2026

    Prateek Yadav Death News live Updates:कुछ ही देर में परिवार को सौंपा जाएगा प्रतीक का पार्थिव शरीर

    Prateek Yadav Death News live:पोस्टमार्टम हाउस से कुछ ही देर में प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा. इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए उनकी बॉडी को लखनऊ स्थित आवास ले जाया जाएगा, जहां परिवार, रिश्तेदार और समर्थकों का पहुंचना लगातार जारी है.

  • 11:06 AM • 13 May 2026

    Prateek Yadav Death News live Updates: डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर पहुंचे अपर्णा यादव के घर

    LIVE Prateek Yadav Death News Updatesडीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर पहुंचे अपर्णा यादव के घर. डीसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेजी गई है. अग्रिम कार्रवाई जारी है.

  • 10:52 AM • 13 May 2026

    LIVE Shivpal Yadav Lucknow visit: शिवपाल सिंह यादव लखनऊ पहुंचे

    Akhilesh Yadav Brother Death news live:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव, प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के बाद लखनऊ पहुंच गए हैं. यादव परिवार के इस दुखद समय में पार्टी के कई नेता और करीबी लोग भी परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं.
     

  • 10:50 AM • 13 May 2026

    Mulayam Singh Yadav Son Death live: सैफई में कैसा है माहौल, अब तक ये पता चला

    Prateek Yadav News live: सैफई में सपा परिवार और अखिलेख यादव के पैतृक आवास पर पहुंचे ग्राम प्रधान रामफल वाल्मीकि ने बताया कि प्रतीक को बचपन से मैंने देखा है उसके निधन से पूरा गांव स्तब्ध और शोक में है. प्रतीक को जिम और स्पोर्ट्स का बेहद शौक था. अंतिम बार वह यहां अखिलेश यादव के चचेरे छोटे भाई आर्यन की शादी में परिवार सहित आए हुए थे. 

  • 10:39 AM • 13 May 2026

    Prateek Yadav death live news: प्रतीक यादव की मौत के बाद आज बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रम किए निरस्त

    Live Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत के बाद आज बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त किए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बीजेपी की तमाम बैठके और महिला मोर्चा की ओर से आज पूरे प्रदेश में होने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है. यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के एक सांसद राजेंद्र सिंह लोधी के द्वारा प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ प्रस्तावित था. लेकिन आज के सारे राजनीतिक कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं.

  • 10:36 AM • 13 May 2026

    LIVE Prateek Yadav Death Reason: कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत

    Prateek Yadav live News: सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव को हॉस्पिटल जिस समय लाया गया, उस वक्त उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी. दिल भी काम करना बंद कर चुका था. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी.

  • 10:35 AM • 13 May 2026

    Akhilesh Yadav Brother Death News live: छोटे भाई की मौत पर अखिलेश यादव ने किया ये इमोशनल पोस्ट

    Akhilesh Yadav Death News LIVE: प्रतीक के निधन की खबर मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताया है. उन्होंने प्रतीक की एक रफ एंड टफ लुक वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'श्री प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. हमारी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि!'. 

  • 10:34 AM • 13 May 2026

    Prateek Yadav Death News LIVE: पूरी हुई प्रतीक यादव के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

    Prateek Yadav Death News LIVE:प्रतीक यादव के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है. उन्हें सुबह 5 बजे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्रतीक यादव को मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भी लखनऊ पहुंच रही हैं.