लेटेस्ट न्यूज़

मंच पर पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ किया कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल, देखिए

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. पहले चरण का मतदान होने में अब केवल कुछ ही दिनों का वक्त बचा है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. पहले चरण का मतदान होने में अब केवल कुछ ही दिनों का वक्त बचा है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां धुंआधार प्रचार करने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यूपी के पीलीभीत पहुंचे चुनावी रैली करने पहुंचे. यहां उन्होंने एक चुनावी सभा संबोधित की. वहीं मंच पर सीएम योगी भाषण देने के लिए पोडियम की तरफ जा रहे थे तभी, पीएम और सीएम के बीच की गजब की केमस्ट्री देखने को मिली.

बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा. इससे पहले पीलीभीत में पहली बार पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बांसुरी भेंटकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. वहीं इस रैली में पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच गजब की केमस्ट्री भी देखने को मिली.

पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच दिखी केमस्ट्री

दरअसल, मंच का संचालन कर रही महिला नेता ने सीएम योगी को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया. वहीं अपना नाम सुनते ही पीएम मोदी के बगल में बैठे सीएम योगी ने बेहद शालीनता का परिचय देते हुए सीट हटाकर पीएम मोदी के पीछे से जाने का प्रयास किया. यह देखकर पीएम मोदी ने पूरी विनम्रता के साथ सीएम योगी का हाथ पकड़कर उन्हें अपने सामने से जाने के लिए इशारा किया. इस पल को कैमरे में कैद होने और वायरल होने में देर नहीं लगी.