अहीर रेजिमेंट और गगन यादव के लोग इटावा के दांदरपुर गांव पर चढ़े, पुलिस की गाड़ी टूटी फिर हुआ कांड!
Etawah Breaking News: यादव कथावाचकों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. मालूम हो कि दांदरपुर वही गांव है जहां मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव नामक कथावचकों के साथ साथ घटना घटी थी. अब यहां विवाद बढ़ा है. देखें लेटेस्ट अपडेट.
ADVERTISEMENT

Etawah Breaking News
Etawah Breaking News: इटावा में यादव कथावाचकों की चोटी काटना, उनके साथ बदसलूकी करने का मामला अब दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. इस मामले में तनाव तब और बढ़ गया जब गुरुवार, 26 जून को अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले और गायन यादव के लोगों ने दांदरपुर गांव में जाने को लेकर बवाल काटा. मालूम हो कि दांदरपुर वही गांव है जहां मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव नामक कथावचकों के साथ साथ घटना घटी थी. बताय जा रहा है कि इस मामले में दोनों कथावाचकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR के बाद ही अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले लोगों ने दादपुर गांव में बवाल काटने की कोशिश की.