लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई जगहों पर किया ड्रोन अटैक, इस बीच मेरठ के इस युवक ने कर दी बड़ी गुस्ताखी

Meerut youth controversial: किस्तान की ओर से जम्मू समेत कई इलाकों में ड्रोन अटैक की खबरों के बीच मेरठ के एक युवक ने ऐसा बयान या हरकत कर दी, जिसे देश विरोधी माना जा रहा है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

मामले की जांच में जुटी पुलिस. (Representational image)
मामले की जांच में जुटी पुलिस. (Representational image)
social share
Google CTA

Meerut News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच एक ओर जहां सेना ने दुश्मन के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर देश को गर्व से भर दिया, वहीं दूसरी तरफ मेरठ से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई. यहां एक युवक ने पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया पोस्ट कर देश विरोधी भावनाओं को हवा देने की कोशिश की, जिसपर यूपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की.