लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज मुर्दाघर के बाहर 24 तस्वीरें…30 में से 5 शवों की शिनाख्त ही बची तो ये कौन हैं? महाकुंभ भगदड़ का सच

UP News: प्रयागराज महाकुंभ में बीते बुधवार मची भगदड़ को लेकर बड़े सवाल उठने लगे हैं. दरअसल योगी सरकार ने जिस एक भगदड़ की घटना को माना है, उसमें 30 लोगों की मौत का आंकड़ा दिया है. इसमें 5 लोगों के शव की पहचान नहीं हो पाई थी. मगर अब प्रयागराज के मुर्दाघर के बाहर 24 लोगों के शवों की फोटो लगी है. सवाल ये है कि आखिर जब 5 लोगों के शवों की पहचान होनी थी, तो ये 24 लोगों के शव कहां से आ गए?

ADVERTISEMENT

Mahakumbh, Mahakumbh 2025, Kumbh Mela, Mahakumbh stampede, Mahakumbh stampede news, mahakumbh prayagraj, महाकुंभ भगदड़. महाकुंभ में भगदड़, प्रयागराज, यूपी न्यूज
Mahakumbh
social share
google news

UP News: प्रयागराज महाकुंभ में बीते बुधवार रात क्या हुआ? इसको लेकर फिलहाल जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है. बुधवार सुबह तड़के 2 बजे महाकुंभ में भगदड़ मची. 16 घंटे बाद सरकार ने बताया कि इसमें 30 लोगों की मौत हुई तो 60 लोग घायल हुए. मगर कुछ ही देर के बाद ये भी सामने आने लगा कि बुधवार तड़के 2 बजे मची भगदड़ महाकुंभ में मची अकेली भगदड़ की घटना नहीं थी.