UPTak Baithak Logo

ईद के दिन हमीरपुर DM ऑफिस में 30 मिनट तक महिला ने पढ़ी नमाज, पिलर को लगाया गले, कौन थी ये?

Hamirpur Viral News: हमीरपुर में ईद के दिन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक महिला ने नमाज अदा की, वीडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप. जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने और कर्मचारियों को निलंबित करने के दिए आदेश.

ADVERTISEMENT

Hamirpur Viral News
Hamirpur Viral News
social share
Google CTA

Hamirpur Viral News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब घटना ने सभी को चौंका दिया है. ईद के दिन एक महिला ने जिलाधिकारी ऑफिस के बाहर नमाज अदा कर प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हलचल मचा दी. यह घटना जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में हुई, जहां महिला ने करीब आधे घंटे तक नमाज अदा की. हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर नहीं पड़ी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई. जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्यालय की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.