लेटेस्ट न्यूज़

हिमाचल में आई तबाही में लापता हुआ NRI परिवार, दोहा से मनाली छुट्टियां मनाने आए थे

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद (Muzaffarnagar News) निवासी एक NRI परिवार सहित 11 लोग हिमाचल में लापता बताए जा रहे हैं. दोहा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद (Muzaffarnagar News) निवासी एक NRI परिवार सहित 11 लोग हिमाचल में लापता बताए जा रहे हैं. दोहा कतर स्थित शांतिनिकेतन इंडियन स्कूल में 20 सालों से टीचर के पद पर काम करने वाले तनवीर मेहंदी कुछ दिन पूर्व छुट्टी बिताने के लिए मुजफ्फरनगर में अपने छोटे भाई शहजाद नबी के घर पहुंचे थे. यहां से वह 5 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में घूमने के लिए गए थे. लेकिन शहजाद नबी का 9 जुलाई के बाद से अपने भाई से कोई संपर्क नहीं हो पाया है.