नंदकिशोर का था बच्चा, मोहिनी भी थी शदीशुदा...दोनों करते थे बेपनाह प्यार, पर ऐसे हुआ स्टोरी का The End
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. कई सालों से चल रहे प्रेम संबंध को समाज और परिस्थितियों की बेड़ियों ने इस कदर जकड़ लिया कि उन्होंने आत्महत्या का फैसला किया.
ADVERTISEMENT

Representative Image
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध को समाज और परिस्थितियों की बेड़ियों ने इस कदर जकड़ लिया कि आखिरकार प्रेमी जोड़े ने एक खौफनाक कदम उठा लिया. शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने रेलवे ट्रैक पर एक-दूसरे का हाथ बांधकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.
