लेटेस्ट न्यूज़

यूपी को मिलने जा रहा है एक और रैपिड रेल कॉरिडोर, सीएम योगी ने दे दी सहमति

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर-हरिद्वार रैपिड रेल कॉरिडोर परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना की एएआर और डीपीआर तैयार कराने की मंजूरी दे दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Muzaffarnagar-Haridwar Corridor: उत्तर प्रदेश में रफ्तार और आधुनिक सफर के एक नए दौर की शुरुआत होने जा रही है. मुजफ्फरनगर से धर्मनगरी हरिद्वार के बीच प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर को सीएम योगी ने हरी झंडी दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट की एएआर (अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट) और डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराने के लिए मंजूरी दे दी है.