लेटेस्ट न्यूज़

पति की हत्यारन मुस्कान की मां सौतेली निकली! बैंक अकाउंट चेक किया गया तो पता चला चौंकाने वाला सच

Meerut Murder Case: मेरठ में सौरभ की हत्या का मामला हर गुजरते दिन के साथ और उलझता जा रहा है. दरअसल पुलिस की जांच में ये पता चला है कि बेटी के लिए फांसी की सजा मांगने वाली उसकी मां सौतेली है.

ADVERTISEMENT

Meerut News
UP News
social share
google news

Meerut Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने अब एक नया और चौंकाने वाला रुख ले लिया है. इस खौफनाक मर्डर केस में मुख्य आरोपी मुस्कान की मां कविता रस्तोगी भी जांच के दायरे में आ गई हैं. दरअसल, मीडिया के सामने आकर रो-रोकर अपनी कातिल बेटी के लिए फांसी की मांग करनी वाली कविता रस्तोगी मुस्कान की सौतेली मां है. ऐसे में पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे पैसों का खेल भी हो सकता है. सौरभ के परिवार ने मुस्कान के घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. क्या यह सिर्फ प्रेम प्रसंग का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है? पुलिस अब हर पहलू को खंगाल रही है.