लेटेस्ट न्यूज़

14 दिन बाद जेल में मिले मुस्कान और साहिल, आंखों ही आंखों में हुआ कैसा इशारा? पूरा वाकया जानिए

Meerut Muskan Sahil Case: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल की पहली मुलाकात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाई गई, अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी.

ADVERTISEMENT

Meerut Muskan and Sahil
Meerut Muskan and Sahil
social share
Google CTA

Meerut Muskan Sahil Case: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल की बुधवार को जेल में पहली मुलाकात हुई. हत्या के आरोप में बंद इस प्रेमी जोड़े को 14 दिनों के बाद एक-दूसरे को देखने का मौका मिला. 2 मिनट की यह मुलाकात थी. हालांकि, इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की, लेकिन एक-दूसरे को देखकर उनकी आंखों में कई भाव उमड़ आए. खबर है कि दोनों एक दूसरे को देख भावुक हो गए थे. मालूम हो कि आज दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई थी.