मुंबई की नीतू वोहरा नहीं हो रही थी प्रेग्नेंट फिर जिंदगी में आया छांगुर बाबा, इस युवती की पूरी कहानी जान चौंक जाएंगे
UP News: छांगुर बाबा के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस एक्शन मोड में हैं. इसी बीच उसकी करीबी नीतू वोहरा उर्फ नासरीन चर्चाओं में आ गई है. वह भी गिरफ्त में हैं. जानिए इसकी पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

UP Latest news
UP News: छांगुर बाबा यूपी पुलिस की पकड़ में हैं. उसका साम्राज्य ढह चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी छांगुर बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. बलरामपुर का छांगुर बाबा नवीन वोहरा और नीतू वोहरा के साथ मिलकर जो धर्मांतरण का रैकेट चला रहा था, उसने पूरे यूपी को हिला कर रख दिया है. इसी बीच नीतू वोहरा भी काफी चर्चाओं में हैं. दरअसल नीतू और नवीन पति-पत्नी हैं. मगर दोनों ने छांगुर बाबा के संपर्क में आकर इस्लाम अपना लिया और फिर तीनों मिलकर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाने लगे.