UP Weather: यूपी में अभी नहीं थमेगा मानसूनी बारिश का दौर, 7 सितंबर तक के मौसम को लेकर जारी हुई चेतावनी
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और 3 सितंबर को बुंदेलखंड समेत सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update (Photo: AI Generated)
UP Weather: उत्तर प्रदेश में इंद्रदेव की मेहरबानी और मानसून अभी थमने वाली नहीं है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 3 सितंबर को भी भारी से अधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. खास तौर पर बुंदेलखंड और उससे सटे सात प्रमुख जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बादलों की भीषण गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

