UP Weather: कल यूपी के इन 11 जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 3 सितंबर को मानसून के फिर सक्रिय होने से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. बुंदेलखंड, पश्चिमी और मध्य यूपी में आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और जलभराव को लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रंगत में आ गया है. मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घनघोर बारिश, बिजली कड़कने और तूफानी हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

