Mood kya hai Bhadohi: भदोही में सपा-बीजेपी के सामने क्या होगी असली चुनौती, पत्रकारों ने खुलकर बता दिया
भदोही में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला रोचक है. तीनों सीटों पर जातीय समीकरण, स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी, विकास के मुद्दे और Gen Z वोटर्स का बदलता रुख चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and CM Yogi
Mood kya hai Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है. तीन सीटों वाले इस जिले में जहां भदोही विधानसभा पर समाजवादी पार्टी (सपा) का कब्जा है. ज्ञानपुर में निषाद पार्टी का परचम लहरा रहा है. वहीं औराई (सुरक्षित) सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में है. हालांकि पिछले चुनावों में महज 1500 से 5000 वोटों के बेहद नॉमिनल अंतर से हुए हार-जीत के आंकड़े यह साफ बयां करते हैं कि इस बार तीनों ही प्रमुख दलों के लिए मुकाबला बिल्कुल आसान नहीं रहने वाला है. भदोही के वरिष्ठ पत्रकारों और संवाददाताओं का मानना है कि इस बार स्थानीय मुद्दे, जातियों की बिसात, बाहरी बनाम स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा और Gen Z वोटर्स का बदला मिजाज जिले के पूरे चुनावी समीकरण को बदल सकता है.

