लेटेस्ट न्यूज़

मिलिए मुस्लिम ज्योतिषाचार्य सैयद हसन रजा से…दुबई तक के मुसलमानों की बना चुके हैं कई कुंडलियां

UP News: अभी तक आपने हिंदू ज्योतिषाचार्य का ही नाम सुना होगा. मगर आज हम आपको मुस्लिम ज्योतिषाचार्य से मिलवाते हैं. ये अभी तक 1000 से भी अधिक कुंडलियां बना चुके हैं और इसने कई मुसलमान भी जुड़े हुए हैं. जानिए इनकी कहानी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: ज्योतिषाचार्य सैयद हसन रजा… आप भी चौंक गए. आखिर एक मुसलमान अपने नाम के आगे ज्योतिषाचार्य क्यों लगा रहा है? दरअसल, सैयद हसन रजा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़कर अब ज्योतिषाचार्य बन गए हैं. पिछले 10 सालों से वह हिंदू-मुस्लिम सभी मिलाकर करीब 1 हजार से अधिक कुंडलियां बना चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले एक दशक से भी ज्यादा वक्त से सैयद हसन रजा ज्योतिष की पढ़ाई कर रहे हैं और इसमें निपुणता हासिल कर रहे हैं. बीएचयू समेत कई संस्थानों से सैयद हसन रजा ने ज्योतिष की पढ़ाई की है. अब इनकी पहचान परंपरागत ज्योतिष और वास्तु के विधा में सफल लोगों में हो चुकी है.