लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ से साहिबाबाद अब आधे घंटे में पहुंचिए, RRTS नमो भारत ट्रेन का पूरा शेड्यूल, किराया सब जानिए

Meerut to Sahibabad RRTS Namo Bharat train news:राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने मेरठ साउथ स्टेशन भी यात्रियों के लिए खोल दिया है. इस स्टेशन के जुड़ने से गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर अब 42 किलोमीटर का हो गया है.

ADVERTISEMENT

RRTS Namo bharat
RRTS Namo bharat
social share
Google CTA

Meerut to Sahibabad RRTS Namo Bharat train news: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने मेरठ साउथ स्टेशन भी यात्रियों के लिए खोल दिया है. इस स्टेशन के जुड़ने से गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर अब 42 किलोमीटर का हो गया है. इस नए खंड की लंबाई 8 किलोमीटर है. अब इस कॉरिडोर में गाजियाबाद के साहिबाबाद से मेरठ के मेरठ साउठ नौ स्टेशन हो गए हैं. मेरठ साउथ स्टेशन मेरठ का पहला स्टेशन है जिसके आस पास मोहिउद्दीनपुर, भूड़बराल, बहादुरपुर, अमीनगर, छज्जूपुर, खरखौदा, कादराबाद जैसे क्षेत्र आते हैं. इस स्टेशन के शुरू होने से इन यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो गयी है. मेरठ साउथ से यात्री लगभग 30 मिनट में साहिबाबाद पहुंच सकेंगे.