मेरठ में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया कांवड़ियों का डीजे, 5 की मौत
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. मेरठ में कांवड़ ले जा रहे कांवड़ियों के DJ…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. मेरठ में कांवड़ ले जा रहे कांवड़ियों के DJ से हाईटेंशन का तार टच हो गया, जिससे उसपर सवार लोग झुलस गए. इस दर्दनाक हादसे में 5 की मौत हुई है और कई लोगों के झुलसने की खबर है. जानकारी के अनुसार मेरठ परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित गांव राली चौहान के सामने कांवड़ियों के डीजे पर हाईटेंशन तार टच कर गया, जिसमें सवार कांवड़िए झुलस गए.
